किसान मोर्चा ने लगायी चौपाल, बताया जैविक खेती का महत्व



पटना सिटी । केंद्र की एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बाली पंचायत के सिहोरा गांव में आयोजित किसान चौपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि आजादी के 70 साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा और इसे पूरा करने के लिए उन्होंने एकसाथ कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक लागू भी किये। अब तक 12. 5 करोड़ किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड दिये जा चुके हैं, जिससे उन्हें मिट्टी के अनुसार फसल उगा कर अधिक लाभ कमाने में सहायता मिल रही है। उन्होंने जैविक खेती के फायदे बताये और कहा कि एनडीए सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है।
संजीव यादव ने कहा कि अब सरकार कृषि लागत का डेढ़ गुना तक समर्थन मूल्य दे रही है और फसल बीमा का लाभ उठाने की शर्तें भी बहुत आसान कर दी गई है। बिहार में 80 फीसद लोग किसानी पर निर्भर हैं, इसलिए सरकार की नीतियों का लाभ सबसे ज्यादा बिहार के किसानों को हो रहा है।
किसान चौपाल के अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेते हुए फलदार वक्षों के पौधे लगाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता फतुहा ग्रामीण किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने की। किसान मोर्चा (पटना महानगर) अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, अजय कुमार यादव, देव कुमार सिंह, हीरा पासवान, व्यास देव साह, ओम प्रकाश पांडेय, अलख देव, सुधीर कुमार यादव (जिला पार्षद) एवं नंदन सिंह ने भी चौपाल में किसानों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गरीब महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा

रमज़ान के महीने में बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे लोगो ने किया रोडजाम और जमकर प्रदर्शन !!!