कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार तय :ई.अजय यादव


पटना ।
 हम(से) पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.अजय यादव ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव परिणाम भाजपा के लिए राष्ट्रीय राजनीति में उनकी उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी। कर्नाटक चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हारने वाली है। कर्नाटक के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठे बादे, झांसे में आने वाले नहीं है। कर्नाटक ही नहीं पूरे देश के नौजवान प्रधानमंत्री के झूठ से परेशान हो गये हैं।चुनाव को धार्मिक रंग में रंगने के लिए कर्नाटक के अपने कैविनेट मंत्री अनंत कुमार के साथ नेपाल जाकर जनकपुर में कई तरह की घोषणा करना भाजपा की कुटिल राजनीतिक चाल है जिसे कर्नाटक के लोगों ने समय रहते समझ लिया।ना ही किसी युवा को नौकरी मिल रही है,ना ही बेरोजगारी दूर हो रही है,ना ही शिक्षा का स्तर में सुधार हुआ है।देश की अर्थव्यवस्था पतली हो गयी है। बैंकों के ए टी एम से पैसे नदारत हैं, पेट्रोल, डीजल के दाम कर्नाटक चुनाव के बाद  बेतहासा बृद्धि से लोग परेशान हैं। गरीब और भी गरीब हो रहे हैं और अमीर देश के खजाना को लूटने में लगे हुए हैं और देश का चैकीदार आंख मूंद कर पहरेदारी कर रहे हैं सब जनता देख रही है। इनको इनकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दलित, अतिपछड़ों से उनका हक छीन रही है।न्यायलयों में जजों की नियुक्ति में कोलोजियम की व्यवस्था नही लागू कर रही है। इसका परिणाम कर्नाटक चुनाव के परिणाम में दिखेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गरीब महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा

रमज़ान के महीने में बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे लोगो ने किया रोडजाम और जमकर प्रदर्शन !!!