संदेश

रमज़ान के महीने में बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे लोगो ने किया रोडजाम और जमकर प्रदर्शन !!!

चित्र
एंकर :- रमजान पर्व और भीषण गर्मी में बिजली पानी की समस्या झेल रहे पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के बार्ड नम्बर- 60 की जनता के सव्र का बांध टूट गया है ! बही आक्रोशित लोग बिजली पानी समस्या के श्लोगन भरी तख्तियां हाथो में लिए नूंन के चौराहा स्थित सुदर्शन पथ को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया ! साथ ही बाटर बोर्ड और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की ! बही लोगो की माने तो बार्ड नम्बर- 60 में पिछले 4 माह से सप्लाई का पाइप बिछाया गया है पर पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है ! जिसके कारण इस भीषण गर्मी में रमजान का रोजा रखने वाले लोग पीने के पानी को लेकर तरस रहे है ! बही मेन्टेन्स के नाम पर बिजली की कटौती भी की जा रही है ! आक्रोशित लोगो ने तत्काल इस समस्या को दूर करने की बात कही है नहीं तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है ! 

स्व0 राजीव गांधी जी की 27वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मना ।

चित्र
 पटना । भारत रत्न एवं आनुनिक भारत के निर्माता स्व0 राजीव गांधी जी की 27वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में प्रखण्ड अध्यक्ष सुजीत कुमार कसेरा के अध्यक्षता में भावभिनी श्रद्धांजली मनायी गयी। मनाया गया। वक्ताओं ने श्रद्धांजली के बाद उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा भी की। अध्यक्ष सुजीत कसेरा ने कहा कि श्री राजीव गांधी देश के पहला युवा प्रधान मंत्री थे। वह 40 साल के उम्र में प्रधान मंत्री वन गये थे। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके हित में कई निर्णय एवं बदलाव भी किये।। इस कार्यक्रम में  नगर अध्यक्ष राजकुमार राजन, मो0 हनीफ शेख, डा0 विनोद अवस्थी, शारीफ रंगरेज, जगदीश सिंह, अशोक यादव, प्रमोद सिन्हा, रतनदीप राय, यशलोक विद्यार्थी, राधा कृष्ण, रणधिर यादव, पंकज पुजारी, मुकेश चतुर्वेदी, राजेश शुक्ला, धर्मेन्द्र पटेल, शलू सिंह, वालकृष्ण यादव, रवि कसेरा, राकेश कपुर, पवन कुमार, दिपक कुमार के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कलम की ताकत और अपने दम पर बिना संसाधन के पहचान बना रहे दिनेश

चित्र
पटना । मुज़फ्फर नगर में एक पत्रकार ऐसा भी है जिसके पास न अपनी छपाई मशीन है, न कोई स्टाफ और न सूचना क्रांति के प्रमुख साधन-संसाधन। मात्र कोरी आर्ट शीट और काले स्केज ही उसके पत्रकारिता के साधन हैं। तमाम शहर की दूरी अपनी साईकिल से तय करने वाले और एक-एक हफ्ता बगैर धुले कपड़ों में निकालने वाले इस पत्रकार का नाम है दिनेश। जो गाँधी कालोनी का रहने वाला है। हर रोज अपनी रोजी रोटी चलाने के अलावा दिनेश पिछले सत्रह वर्षों से अपने हस्तलिखित अख़बार "विद्या दर्शन" को चला रहा है। प्रतिदिन अपने अख़बार को लिखने में दिनेश को ढाई-तीन घंटे लग जाते हैं। लिखने के बाद दिनेश अखबार की कई फोटोकॉपी कराकर शहर के प्रमुख स्थानों पर स्वयं चिपकाता है। हर दिन दिनेश अपने अख़बार में किसी न किसी प्रमुख घटना अथवा मुद्दे को उठाता है और उस पर अपनी गहन चिंतनपरक निर्भीक राय रखते हुए खबर लिखता है। पूरा अख़बार उसकी सुन्दर लिखावट से तो सजा ही होता है साथ ही उसमें समाज की प्रमुख समस्याओं और उनके निवारण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। सुबह से शाम तक आजीविका के लिये हार्डवर्क करने वाले दिनेश को अख़बार चलाने के लिये किसी ...

स्वर्णकार अधिकार सम्मेलन का होगा आयोजन ।

चित्र
पटना सिटी।  युवा क्रांति मंच बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रौशन कुमार स्वर्णकार के निर्देशानुसार आगामी 29 जून को संगठन के स्थापना दिवस एवं स्वर्णकार समाज के अधिकारों के लिए स्वर्णकार अधिकार सम्मेलन बुलाया गया है जिसमें बिहार के कोने कोने से स्वर्णकार समाज के लोग शामिल होंगे इसी कार्यक्रम के तैयारी हेतु पटना सिटी में पटना जिले की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम के प्रभारी कन्हैया स्वर्णकार ने की मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र साह ने कहा कि पटना में होने वाले कार्यक्रम अपने आप में अनूठा कार्यक्रम होगा और जल्द ही स्वर्णकार समाज राजनीतिक रुप से जागरुक होकर अपने हक के लिए लड़ता दिखेगा l मौके पर सह संगठन मंत्री ललित सर्राफ, उपाध्यक्ष रामनंदन सोनी, नारी शक्ति उपाध्यक्ष ज्योति स्वर्णकार, पटना जिले के संगठन मंत्री सुनील सोनी, जिला मंत्री गौतम स्वर्णकार, दीपक सोनी, मुन्ना,प्रदीप सोनी सहित जिले के समस्त कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए ll

बिना मान्यता का डिग्री वाट ने के आरोप में हंगामा।

चित्र
पटना । आलमगंज थाना क्षेत्र के एनएमसीएच जल्ला रोड के आईडीएच काॅलोनी में चल रहे निजी शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जमकर तोड़फोड़ की और संस्थान को सील करने की मांग की। हंगामा कर रहे छात्रों ने कहा कि इस इंस्टीच्चूट की वजह से तकरीबन 500 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में चला गया है। छात्र डिग्री की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आक्रोश इस बात पर है कि जब संस्थान को मान्यता नहीं मिली हुई थी तो परीक्षा क्यों ली गयी। कई छात्रों ने बताया कि हमने अपने स्तर से पता किया तो पता चला कि यह संस्थान कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं है। वहीं संस्थान प्रशासन के द्वारा छात्र-छात्राओं को दिलासा दी जा रही थी कि संस्थान की तरफ से हाईकोर्ट मंे अपील दायर की गयी है जिसका फैसला 7 महीने बाद आयेगा। 7 की जगह 8 महीने बीत गये पर फैसला नहीं आया। कोर्ट के द्वारा यह कहा गया कि किसी भी फर्जी काॅलेज की डिग्री की मान्यता नहीं मिलेगी इसके विरोध में छात्रों ने यहां हंगामा किया।

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार तय :ई.अजय यादव

चित्र
पटना ।  हम(से) पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.अजय यादव ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव परिणाम भाजपा के लिए राष्ट्रीय राजनीति में उनकी उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी। कर्नाटक चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हारने वाली है। कर्नाटक के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठे बादे, झांसे में आने वाले नहीं है। कर्नाटक ही नहीं पूरे देश के नौजवान प्रधानमंत्री के झूठ से परेशान हो गये हैं।चुनाव को धार्मिक रंग में रंगने के लिए कर्नाटक के अपने कैविनेट मंत्री अनंत कुमार के साथ नेपाल जाकर जनकपुर में कई तरह की घोषणा करना भाजपा की कुटिल राजनीतिक चाल है जिसे कर्नाटक के लोगों ने समय रहते समझ लिया।ना ही किसी युवा को नौकरी मिल रही है,ना ही बेरोजगारी दूर हो रही है,ना ही शिक्षा का स्तर में सुधार हुआ है।देश की अर्थव्यवस्था पतली हो गयी है। बैंकों के ए टी एम से पैसे नदारत हैं, पेट्रोल, डीजल के दाम कर्नाटक चुनाव के बाद  बेतहासा बृद्धि से लोग परेशान हैं। गरीब और भी गरीब हो रहे हैं और अमीर देश के खजाना को लूटने में लगे हुए हैं और देश का चैकीदार आंख मूंद कर पहरेदारी कर रहे हैं सब जनता देख रही है। इनको इनकी खामियाज...

अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी ने मथ्था टेका

चित्र
अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी श्री शक्ति सिंह गोहिल ने अपने बिहार दौरे के दौरान आज तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में गुरू महराज का दर्शन कर दरबार में मथ्था टेका , इस अवसर पर आशीर्वाद स्वरूप ग्रंथी ने उन्हें सरोपा प्रदान किया !इनके साथ प्रदेश काँग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी,बिधान पार्षद मदन मोहन झा, बिधायक राजेश राम मौजूद थें उन्हें भी आशीर्वाद स्वरूप सरोपा मिला!